Search

 
 
 

गिरिडीह : हाई स्कूल के 102 शिक्षकों को मिलेगा प्रवरण वेतनमान का लाभ

 
Giridih : जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में 24 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले 102 शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ मिलेगा. इसकी घोषणा होने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ ने खुशी ज़ाहिर की है. संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कई वर्षों से यह मामला लंबित था. इस लाभ की उम्मीद में कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए और कई शिक्षकों की मृत्यु हो गई हैं. अब मृत शिक्षको के आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा. संगठन इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहा था. इस दौरान मामला न्यायालय तक भी पहुंचाया गया. अवमानना में चार शिक्षकों को जेल भी जाना पड़ा. कहा कि माध्यमिक शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर भविष्य का मार्ग सुगम हो गया है. यह संघ की एक बड़ी उपलब्धि है. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिला शिक्षा स्थापना समिति ने सूची को अनुमोदित कर दिया गया है. लाभान्वित होने वाले शिक्षकों को अब ग्रेड पे 5400 के अनुसार लाभ मिलेगा. लाभान्वित होने वाले शिक्षकों में मोहम्मद जियाउद्दीन, कृष्णदेव दास, राजनाथ, श्रीराम विश्वकर्मा, कपिल मुनि, तलेबर चौधरी, विष्णु प्रसाद चौधरी, मोहम्मद अब्बास, जय प्रकाश गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, लक्ष्मी चरण महतो, बीरेंद्र प्रसाद, त्रिवेणी शर्मा, सर्वानंद तिवारी, शीला सिंह, किशोरी साव, मोहम्मद इसराफिल, जफर कलीम, वीणा पाणिग्रही सहित 102 शिक्षक सम्मलित हैं. प्रवरण वेतनमान लाभ मिलने पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का आभार जताया. यह">https://lagatar.in/giridih-stolen-coal-is-being-crossed-from-the-middle-of-the-city-police-administration-silent/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शहर के बीच से पार किया जा रहा है चोरी का कोयला, पुलिस प्रशासन मौन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही