Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: मनाया गया केएन बक्शी कॉलेज का 10वां स्थापना दिवस

Bengabad (giridih): बेंगाबाद स्थित केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 10 वां स्थापना दिवस समारोह 20 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया. शुभारंभ चैयरमेन डॉ शिवशक्ति नाथ बक्शी, शैलेन्द्र कुमार, रणविजय शंकर, प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह व प्रो बिनोद कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया. बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. बेटियों की उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नाटक का मंचन किया गया. प्रशिक्षुओं ने संथाली, नागपुरी, खोरठा व हिंदी भाषा के गीतों पर रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति कर समां बांध दिया. प्रस्तुति का सभी ने भरपूर आनंद उठाया. महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका चरैवेति द्वितीय संस्करण का विमोचन अतिथियों ने किया. बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक, कर्मी व स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस यादगार जश्न के असली हकदार कॉलेज के शिक्षक व छात्र हैं. यह सफर 10 साल से सफलता पूर्वक आगे बढ़ता रहा है. शिक्षकों ने छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम किया है. मौके पर प्रो नूतन शर्मा, प्रो नीलेश लकड़ा, प्रो शंकर सिंह, प्रो गौतम गुप्ता, डॉ राजेश रविदास, प्रो सुमित सहगल, प्रो पवन कुमार सुमन, मदन कुमार पांडेय, नारायण कोल, रागिनी रंजन, विनय कुमार, विक्रम कुमार, जयप्रकाश कुमार, बूंदो सिंह, शंकर पंडित आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613936&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: सदर अस्पताल में मरीज ने की हाई वोल्टेज ड्रामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही