Search

 
 
 

गिरिडीह : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 11 दिवसीय अभियान शुरू

 
Giridih : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 सितंबर से धनवार, बेंगाबाद, डुमरी व तिसरी प्रखंड के कुल 814 बूथों पर 11 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई. चारों प्रखंड में 7, 66,292 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. फाइलेरिया के लिहाज से ये चारों प्रखंड संवेदनशील माना जाता है. चारों प्रखंड में 19 सितंबर को बूथों पर तथा 20 से 30 सितंबर तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. यह जानकारी जिला सलाहकार मुकेश कुमार ने दी. कहा कि अभियान शुरू करने से पूर्व फाइलेरिया मरीजों को चिह्नित करने के लिए चारों प्रखंडों में कराए गए सर्वे में कुल 22 मरीज पाए गए. इस वजह से इन चार प्रखंडों में अभियान की शुरूआत हुई. अभियान की मानिटरिंग 173 सुपरवाइजर कर रहे हैं. सर्वाधिक लक्ष्य धनवार प्रखंड में 2,61,627 लोगों को दवा खिलाने का है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422419&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही