Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी में सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत

 

रात में परिवार के साथ जमीन पर सोया था नारायण टुडू

Dumri (Giridih) : डुमरी प्रखंड के फुचोनगरी गांव निवासी राम मांझी के 11 वर्षीय पुत्र नारायण टुडू को  14 सितंबर की रात विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि नारायण टुडू गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर में ज़मीन पर सोया हुआ था. इसी दौरान सांप उसके कान में डंस लिया. बच्चे ने मां को कान के पास दर्द होने की शिकायत की. परिवार के सदस्यों ने टॉर्च जला कर देखा तो सांप तेजी से भाग रहा था, लोगों ने उसे मार दिया. चूंकि रात अधिक हो गई थी, इसलिए घरेलू उपचार शुरू किया गया. अंत में बच्चे को बचाया नहीं जा सका. , सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू शुक्रवार की सुबह शोकाकुल परिवार से मिले और निमियाघाट थाने को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. मौके पर मुखिया जीतेन्द्र दास, मोहन मांझी, सुशील टुडू, विजय टुडू, शिव कुमार दास, रंजीत दास, धनेश्वर साव, शोभा साव सहित अन्य लेाग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-ajsu-strike-ends-on-5th-day-after-bdos-assurance/">गिरिडीह

: बीडीओ के आश्वासन के बाद आजसू का धरना 5वें दिन समाप्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही