Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां बाजार में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 116वीं जयंती

Advertisement
Advertisement

लोगों ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Gawan (Giridih) : गावां बाजार में 28 सितंबर गुरुवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती मनाई गई. लोगों ने भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि युवाओं में जोश भरने वाले शहीद भगत सिंह प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे. राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद व अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया. अरुण कुमार चौधरी ने भगत सिंह की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  के प्रदेश सचिव मरगूब आलम ने भी विचार रखे. मौके पर सकलदेव यादव, उपेंद्र स्वर्णकार, रंजीत राम, सुरेश चौधरी, विकास कुमार, सुनील राणा, टुन्नू दुबे, प्रह्लाद कुमार, संजय शर्मा, पिंटू शर्मा आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-remote-chauda-village-of-kasmar-produced-7-national-archers/">बोकारो

: कसमार के सुदूरवर्ती चौड़ा गांव ने दिए 7 राष्ट्रीय तीरंदाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही