Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत

 

देवरी की घटना, पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ा

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी के पास 26 जुलाई शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई. किशोरी की पहचान चोलीडीह गांव निवासी सोमर मोहली की बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई. सोमर मोहली ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे गादीटांड़ से बांस लेकर अपने घर लौट रहा था. साथ में उसकी पत्नी बेबी देवी, बहू गुड़िया देवी और बेटी पूजा कुमारी थी. इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए तुरंत देवरी सीएचसी जे जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर, किशोरी को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग रहा था. देवरी थाना पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़कर ट्रक सहित थाना ले आई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-join-mainstream-police-will-cooperate-deepak-kumar/">गिरिडीह

: नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें, पुलिस सहयोग करेगी : दीपक कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही