Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दस प्रखंडों में 1219 वार्ड और पांच पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement
Advertisement
Giridih: गिरिडीह (Giridih)  जिले के दस प्रखंडों में 1219 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इन वार्ड सदस्यों को संबंधित प्रखंड के बीडीओ ने प्रमाण पत्र भी सौंप दिया है. इसके अलावा पांच पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोध चुन लिये गए हैं. पंचायत चुनाव के पहले चरण में 14 मई को गिरिडीह, गांडेय और जमुआ प्रखंड में, दूसरे चरण में 19 मई को बेंगाबाद, देवरी, गावां और तिसरी और तीसरे चरण में धनवार, सरिया और बिरनी प्रखंड में मतदान होगा. इन प्रखंडों के 1219 वार्ड में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.  स्कूटनी के बाद सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए.  बाद में उन्हें बीडीओ ने प्रमाण पत्र भी सौंप दिया.  बताया जाता है कि जमुआ प्रखंड में 161, गिरिडीह में 132, गांडेय में 94, बेंगाबाद में 68, देवरी में 126, गावां में 69, तिसरी में 71, सरिया में 87, धनवार में 259 और बिरनी प्रखंड में 152 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. इस तरह पहले चरण में 387, दूसरे चरण में 334 और तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 498 वार्ड सदस्य को बिना चुनाव लडे ही जीत मिल चुकी है. पांच पंचायत समिति सदस्यों में सदर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या_22,27,29 और 34,  सरिया प्रखंड के भाग संख्या 3 से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया और बिना चुनाव लडे ही चुन लिये गए. उन्हें भी संबंधित अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-hardcore-naxalite-jitlal-marandi-arrested/">गिरिडीह:

हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही