Search

गिरिडीह : रोजगार मेले में 1229 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

जिला स्तरीय मेले में जुटे 13 प्रखंडों के बेरोजगार युवक-युक्तियां

Giridih : गिरिडीह के नगर भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में 13 प्रखंडों के बेरोजगार पहुंचे. मेले में विभिन्न राज्यों की 20 कंपनियों ने भाग लिया. वहीं, 2417 युवक-युक्तियों ने नौकरी के लिए निबंधन कराया, जिनमें से 1229 अभ्यर्थियों का चयन कर कंपनियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. अतिथियों ने दर्जन भर नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिया. इससे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, डीडीसी दीपक कुमार दुबे व जेएसपीएलएस के डीपीएम पंकज कुमार ने रोजगार मेले का विधिवत उद्घटन किया. इसके साथ ही जिप अध्यक्ष मुनिया देवी पहला ऑफर लेटर रितेश कुमार को सौंपा. जिला परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता है. उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि जिस कंपनी में उन्हें नियोजन मिला है वहां बेहतर काम कर अपनी पहचान बनाएं. पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें. डीडीसी दीपक कुमार दुबे ने युवाओं से कहा कि अपनी मेहनत की बदौलत भविष्य में उद्योग सेटअप करें, जिसका लाभ जिले वासियों को मिले. जेएसएलपीएस के डीपीएम पंकज कुमार ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रोजगार मेला नहीं, खुद के पांव पर खड़े होने का अवसर है. पढ़ाई के बाद युवाओं के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती होती है कि अब कहां जाएं? ऐसी स्थिति में जेएसएलपीएस युवाओं को अवसर प्रदान कर रहा है. मेले में जिले के 13 प्रखंडों के युवाओं के निबंधन के लिए चार स्टॉल लगाए गए थे. इस मौके पर बेहतर काम करने वाले जेएसपीएलएस कर्मियों को पुरस्कार से नवाजा गया. बेस्ट जीआरपी के रूप में डुमरी की पिंकी यादव, रिसोर्स पर्सन के रूप में बगोदर की बेबी देवी, बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मोबिलाइज कर फ्री ट्रेनिंग के लिए डुमरी प्रखंड को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-of-public-representatives-continues-vented-out-fiercely-on-bdo/">धनबाद

: जनप्रतिनिधियों का धरना जारी, बीडीओ पर जमकर निकाली भड़ास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp