Giridih : जिले के बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह गांव में अवैध शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर 10 मार्च की रात हमला मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में 48 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में मुखिया समेत ग्रामीण शामिल हैं. पुलिस को आशंका है कि हमला करने वालों में 100-125 के आसपास अज्ञात ग्रामीण संख्या शामिल थे. इनकी पहचान की कोशिश जारी है. हमला के बाद कई आरोपी फरार हो गए. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस जवान पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस गश्त कर रही है. [caption id="attachment_576492" align="aligncenter" width="225"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/injured-police-personal-225x300.jpeg"
alt="" width="225" height="300" /> घायल पुलिस जवान[/caption] उल्लेखनीय है कि जनता जरीडीह गांव के अवैध शराब कारोबारी छोटन राम के ठिकाने पर पुलिस टीम 10 मार्च की रात करीब आठ बजे छापेमारी करने गई थी. पुलिस टीम ने छोटन राम को गिरफ्तार करने समेत उसके ठिकाने से अंग्रेजी शराब की तीन पेटियां जब्त की. पुलिस छोटन राम को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर थाना जा रही थी. इसी दरम्यान उसके घर महिलाएं पुलिस टीम से उलझ गईं. हो हल्ला सुनकर ग्रामीण भी वहां आ जुटे. ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी तथा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह
भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत [wpse_comments_template]

Leave a Comment