Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निष्पादन

Advertisement
Advertisement
7 पीठ का किया गया गठन, 7.86 लाख रूपये का हुए सेटलमेंट
Giridih : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार 24 जून को आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 148 मामलों का निष्पादन किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीना मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 7 पीठ का गठन किया गया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि मासिक लोक अदालत में कुल 7 लाख 86 हज़ार 755 रूपये की राशि संबंधित विभाग व पक्षकारों को दी गई. उन्होंने बताया कि इसमें सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद, बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मियों व पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/giridih-abvp-lockout-in-the-administrative-building-of-the-college/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एबीवीपी ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही