Search

 
 
 

गिरिडीह : पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने 15 हजार बीजेपी कार्यकर्ता होंगे देवघर रवाना

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह जिले के 15 हजार बीजेपी कार्यकर्ता देवघर जाएंगे. इसे लेकर बीजेपी की बैठक 8 जुलाई को विधायक केदार हाजरा के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. 12 जुलाई को पीएम देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. बैठक में केदार हाजरा ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. महादेव दुबे ने कहा कि जिले में कुल 24 मंडल हैं. सभी 24 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री दिन रात मेहनत कर रहे हैं. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं. तैयारी अंतिम चरण में है. बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक समेत प्रणव वर्मा, अशोक उपाध्याय, दिलीप वर्मा, छोटेलाल यादव, प्रणव वर्मा, दिनेश यादव, विनय सिंह, प्रकाश सेठ मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351931&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की लाइफ लाइन उसरी नदी बरसात में भी है सूखी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही