Search

 
 
 

गिरिडीह : 150 बोतल अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

 
Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में एफएसटी टीम ने सोमवार को छापामारी कर 150 बोतल अवैध शराब जब्त किया है. शराब रंजीत राम के घर से बरामद की गई. सरिया के एसडीपीओ धनंजय प्रसाद राम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयरीडीह निवासी वंशी राम के पुत्र रंजीत अपने घर में अवैध तरीके से शराब का कारोबार कर रहा है. इसके बाद एफएसटी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में घर में छापेमारी कर शराब जब्त की गई. पुलिस के आने से पहले ही धंधेबाज भाग निकला. आरोपी रंजीत राम के खिलाफ सरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-found-in-bushes-near-petrol-pump-suspicion-of-murder/">बोकारो

: पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही