Search

 
 
 

गिरिडीह : गोदाम से 18 हजार क्विंटल अनाज गायब है : आजसू

 
Jamua (Giridih) : एफसीआई गोदाम जमुआ में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ आजसू प्रखंड कमिटी ने 06 जून को धरना दिया. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जमुआ बाजार में पैदल मार्च निकाला. धरना में कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि फरवरी 2023 तक एफसीआई गोदाम में 18 हजार क्विंटल अनाज बैकलॉग दिखाया जा रहा है. यह अनाज कहां गायब हुआ, इसकी जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए. जून माह का अनाज उठाव कर लिया गया है पर अप्रैल का अनाज नहीं बांटा गया है. उन्होंने जमुआ के एमओ व एजीएम की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. धरना के दौरान डीसी के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को सपा सौँपा. कार्यक्रम में शंकर यादव, गौतम सागर राणा, अजय कुमार द्विवेदी, मो जावेद, खुशी दास, सुजीत सिंह, चमक गोस्वामी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659904&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे निर्माणाधीन दीवार का ग्रामीणों ने किया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही