Search

 
 
 

गिरिडीह : बिरनी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक घायल

 
Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के बरहमसिया-कोवाड मुख्य मार्ग अरवाटांड़ के पास शुक्रवार की शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान गांडो निवासी सकलदेव वर्मा व दीपक वर्मा के रूप में हुई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से बिरनी सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल सकलदेव के भाई अयोध्या ने बताया कि बाइक पर उसका भाई समेत तीन युवक सवार होकर बरकट्ठा की ओर जा रहे. तभी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सकलदेव व दीपक घायल हो गए. जबकि तीरसा युवक चंदन वर्मा घटना के बाद मौके से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/farmers-bandh-ineffective-in-dhanbad-2-news-including-several-arrests-including-congress-district-president/">धनबाद

में किसानों का बंद बेअसर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई गिरिफ्तार समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही