Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विश्वकर्मा सम्मान योजना को लेकर भाजपा की बैठक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Bengabad (Giridih) : भाजपा गांडेय विधानसभा की बैठक बुधवार को गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में बेंगाबाद के बनहत्ती में हुई. बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास विश्वकर्मा सम्मान योजना को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जानकारी साझा की गई. बताया गया कि कर्मकारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचलित प्रधानमंत्री कौशल विकास विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 18 योजनाओं को शामिल किया गया है. इसके तहत बढ़ई, मूर्तिकार, नाई, दर्जी, राजमिस्त्री समेत तमाम प्रकार के कर्मकारों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा. बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन स्वीकार होने पर उन्हें 15 दिनों तक आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि में सरकार की तरफ से 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान भी किया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद सभी सर्टिफिकेट दिया जाएगा. बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, यदुनंदन पाठक, महेंद्र वर्मा, अर्जुन प्रसाद वर्मा, नितनारायण वर्मा, प्रकाश यादव, पुरषोत्तम चौधरी, भुनेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे.

लोकतांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त कर रही केंद्र सरकार : विनोद सिंह 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/male.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Saria (Giridih) : सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में बुधवार को भाकपा माले सरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह  समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में 16 जनवरी को पार्टी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के 19वें शहादत दिवस की तैयारी पर चर्चा हुई. विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में फासीवादी ताकतों को बढ़ावा दे रही है. भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर राजशाही व्यवस्था स्थापित करना चाहती है. मंदिर-मस्जिद के बहाने नफरत फैलाई जा रही है. ऐसे में स्वर्गीय महेंद्र सिंह की क्रांतिकारी विरासत ही तानाशाही सरकार से टकराने की हिम्मत रखती है. बैठक में महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर बस पड़ाव पर संकल्प सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रखंड सचिव भोला मंडल, जिप सदस्य लालमनी यादव, आरवाईए जिलाध्यक्ष सोनू पांडेय, सुदामा राम, गोविंद महतो, केदार मंडल, रेणु रवानी, महानन्द सिंह, जिम्मी चौरसिया आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-scooty-rider-seriously-injured-after-hitting-a-tree-referred-to-ranchi///">

गिरिडीह : पेड़ से टकराकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही