Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत समेत 2 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : गिरीडीह-मधुपुर रेलखंड पर बेंगाबाद के भण्डारीडीह के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र की उदयपुर पंचायत के बुधन हांसदा (42 वर्ष) के रूप में हुई. गिरीडीह रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया बुधन हांसदा गिरीडीह से अपनी बाइक पर एक महिला रिश्तेदार और बच्चे को लेकर जा रहा था. वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह के समीप पैदल ही बाइक को धक्का दे कर रेल लाइन पार कर रहा था. तभी गिरीडीह से मधुपुर की तरफ जा रही ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया. वहीं महिला झटका से दूर जा गिरी. हादसे में बुधन हांसदा की मौक पर ही मौत हो गई.

डुमरी में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, महुआ नष्ट

Dumri (Giridih) : डुमरी थाना पुलिस ने सोमवार को जामतारा पंचायत के करीहारी गांव के समीप जमुनिया नदी के किनारे अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापेमारी कर एक क्विंटल जावा महुआ बरामद किया. पुलिस शराब भट्ठी ध्वस्त करते हुए महुआ को नष्ट कर दिया. भट्ठी संचालक पहले ही भागने में सफल रहा. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर महुआ शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद वहां छापेमारी की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-illicit-liquor-traders-arrested-in-kumardhubi-sent-to-jail/">धनबाद

: कुमारधुबी में अवैध शराब के 3 कारोबारी गिरफ्तार, जेल गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही