Search

 
 
 

गिरिडीह : पोर्टल पर आई शिकायतों का समय पर निबटारा करने का निर्देश समेत 2 खबरें

 

डीसी ने की जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम की बैठक

Giridih :  गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालाय सभागार में में जन शिकायत व इंटर्नल ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि जन शिकायत पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए. समय पर शिकायतों का निबटारा करें. अधिकारी समय-समय पर जन शिकायत व इंटर्नल ट्रैकिंग सिस्टम को भी चेक करें. सभी कार्यालय प्रधानों को सख्त निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 मर्यादा में रहकर निकालें नामनवमी जुलूस

Saria (Giridih) : रामनवमी को लेकर सरिया थाना में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों व अखाड़ा समितियों के सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई. बीडीओ पप्पू रजक व सीओ संतोष कुमार ने कहा कि रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. मर्यादा में रहकर ही रामनवमी जुलूस निकालें. सभी की भावनाओं का ख्याल रख त्योहार का आनंद लें. जुलूस में किसी धर्म के पक्ष या विपक्ष में नारेबाजी नहीं करें. सीओ संतोष कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए ही त्योहार मनाएं. धार्मिक भावना भड़काने वालों के बारे में तुरंत प्रशासन को सूचना दें. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने लोगों से भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर प्रयाग सोनार, जयप्रकाश मंडल, फागू पंडित, डॉ. उमेश कुमार, आदित्य पांडेय, केदार मंडल, सुनील सोनार, बिनोद प्रसाद ठाकुर, देवाशीष बादल, मुरली महतो, अरुण कुमार, सुरेंद्र यादव समेत श्री रामनवमी अखाड़ा समिति बलीडीह, चंद्रमारणी, बड़की सरिया, खैराबाद, ठाकुरबाड़ी, नावाडीह के सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह-कोडरमा">https://lagatar.in/india-alliances-victory-is-certain-in-giridih-koderma-los-and-gandey-by-elections-shahzad//">गिरिडीह-कोडरमा

लोस व गांडेय उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत तय- शहजाद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही