Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट समेत 2 खबरें एक साथ

 
Bengabad : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार दो युवकों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक नंदकिशोर साह से एक लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गए. घटना गेनरो पंचायत के रतुआडीह जंगल के पास घटी. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. बताया गया कि सीएसपी संचालक नंदकिशोर साह चपुआडीह बैंक से पैसे निकाल कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने रतुआडीह जंगल के पास उन्हें रोका और हथियार का भय दिखा कर पैसे लूट कर फरार हो गए.

तिसरी में ट्रैक्टर पलटा, दबकर खलासी की मौत

Tisri : मनसाडीह ओपी क्षेत्र के जलगोड़ा में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटने से खलासी की की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए. मृत खलासी अनिल हांसदा (25 वर्ष) बिहार के जमुई का रहने वाला था. बताया जाता है कि धान कूटने वाली मशीन लगा ट्रैक्टर लेकर चालक, खलासी व एक अन्य व्यक्ति धान कूटने के लिए मनसाडीह के कुंडी गांव आए थे. काम खत्म होने के बाद वे लोग जलगोड़ा लौट रहे थे. रास्ते में चरकी ढिबर नदी के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई. लोगों ने मामले की जानकारी मनसाडीह ओपी को दी. ओपी प्रभारी अंकित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे खलासी के शव को निकलवाया . यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-many-houses-in-chichitpur-township-6-bikes-destroyed/">

धनबाद : निचितपुर टाउनशिप के कई आवासों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 बाइक खाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही