Search

 
 
 

गिरिडीह : जंगल से बरामद पानी टंकी में मिले 2 पिस्टल व नक्सली सामान

 

मधुबन के जंगल में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मिली थी जमीन में गड़ी टंकी

Giridih : गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर जंगल में पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान जमीन में गड़ी पानी टंकी बरामद की थी. गुरुवार को जांच के दौरान टंकी में भारत में निर्मित दो पिस्तौल, रस्टेड पुल, एक तवा और ब्लैक रंग का 50 मीटर कपड़ा मिला है. हांलाकि पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में सीआरपीएफ व पुलिस के लगातार चल रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के चलते माओवादियों को सेफ जोन में अब खुद के साथ असलहों को भी सुरक्षित करना मुश्किल हो रहा है. सर्च ऑपरेशन पूरे पिरटांड़, मधुबन और डुमरी इलाके में जारी है.  इसी का परिणाम है कि 15 दिनों के भीतर पुलिस और सीआरपीएफ को गिरिडीह में माओवादियों के सेफ जोन में दूसरी बार असहला बरामद हुआ है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-10-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-girl/">बोकारो

: युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही