Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे 2 ट्रक जब्त

 
Dumri (Giridih) : एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद मांगुर मछली का अवैध करोबार जारी है. डुमरी थाने की पुलिस ने बुधवार को कुलगो टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर मांगुर मछली लदे दो ट्रकों को जब्त किया. थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि मछलियां दो ट्रक पर लोड कर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने दोनों ट्रकों को पकड़ लिया है. ट्रकों के चालक, खलासी व लेबर को हिरसात में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की सूचना जिला मत्स्य विभाग को भी दे दी गई है. डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि मछली लदे दोनों ट्रकों को जब्त कर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार पर रोक के लिए पुलिस एनएच-19 पर लगातार जांच अभियान चला रही है. क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा. धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि एनएच के रास्ते प्रतिदिन बंगाल से बिहार की ओर प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे दर्जनों ट्रक गुजरते हैं. निमियाघाट के कुछ लोगों द्वारा फर्जी बिल्टी बनाकर प्रतिबंधित मांगुर मछलियों से लदे ट्रकों को पार कराया जाता है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/50-workers-from-jharkhand-will-return-home-on-the-initiative-of-the-chief-minister/">मुख्यमंत्री

की पहल पर स्वदेश लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही