तिसरी-कोदाईबांक मुख्य मार्ग पर देवानजोत मोड़ के पास हादसा
Tisri (Giridih) : तिसरी -कोदाईबांक मुख्य मार्ग पर देवानजोत मोड़ के पास मंगलवार की सुबह दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दो लोग सवार होकर तिसरी से कोदाईबांक की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक कोदाईबांक से तिसरी की ओर आ रही थी. दीवानजोत मोड के पास दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई. घटना में तिसरी तालाब निवासी बाइक सवार पवन कुमार को हाथ व पैर में चोट लगी है, जबकि पंदनाटांड़ निवासी युवक के पैर में फ्रैक्चर है. दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक वाहन छोड़कर भाग निकले. घायल पवन कुमार को स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. जैनेन्द्र व डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-public-rights-demonstration-of-displaced-people-and-laborers-on-october-3-rakesh-kumar/">बेरमो: विस्थापित व मजदूरों का जन-अधिकार प्रदर्शन 3 अक्टूबर को- राकेश कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment