Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में सड़क हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल

 

गांवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार, एक सदर अस्पताल रेफर

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के बिरने में 24 अगस्त गुरुवार की शाम सड़क हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल मुकेश कुमार व सनोज कुमार को गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि सतगावां के माधोपुर निवासी मुकेश कुमार व सनोज कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर से किसी काम के सिलसिले में गावां जा रहे थे. इसी बीच बिरने पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए. उन्हें गहरी चोट लगी है.
ग्रामीणों के सहयोग दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉ. काजिम खान उनका उपचार किया. सनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-administration-started-survey-to-connect-primitive-tribe-with-self-employment/">

बेरमो : आदिम जनजाति को स्वरोजगार से जोड़ने को प्रशासन ने शुरू किया सर्वे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही