Search

 
 
 

गिरिडीह : मन का मिलन पखवाड़ा में 20 मामलों का निपटारा

 
Giridih : झालसा के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष वीणा मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे मन का मिलन पखवाड़ा में अब तक 20 मामलों का निपटारा किया गया. डालसा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समझौता दहेज, आपसी मनमुटाव, अहम के टकराव, पसंदगी-नापसंदगी समेत अन्य मामले शामिल हैं. सभी मामलों का हल दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से कराया गया. पखवाड़ा के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया जाता है. इससे धन की बचत होती है. दोनों पक्षों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध भी बहाल होता है. पूर्व काल में भी जमीन विवाद और वैवाहिक संबंध में खटास समेत अन्य मामले समाज में आपसी समन्यवय से सुलझाए जाते थे. उसी तर्ज पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भी मामलों को सुलझा रहा है. पखवाड़ा की शुरुआत 29 मई से हुई थी. 14 जून को इसका समापन होगा.

इन मामलों का हुआ निपटारा

पखवाड़ा में पति-पत्नी के बीच विवाद, जमीन विवाद और पारिवारिक विवाद समेत तलाक संबंधी मामलों का निपटारा किया गया. पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों में कार्यरत पारा वैधानिक स्वयंसेवकों ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया. उसी का फलाफल है कि अभियान को सफलता मिल रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664613&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : वंशवाद की नहीं, विकास की बात करती है भाजपा : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही