Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाइक समेत बीस लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Giridih : बिरनी थाना क्षेत्र के सलैयडीह के निकट उत्पाद विभाग ने 3 अक्टूबर को बीस लीटर अवैध महुआ शराब समेत एक बाइक जब्त किया. पुलिस को देखकर शराब कारोबारी भागने में कामयाब रहा. उत्पाद विभाग के एएसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव निवासी तुलसी रवानी का पुत्र पवन रवानी बाइक संख्या जेएच 11 एए-4631 पर एक जार में महुआ शराब लेकर बिरनी की ओर जा रहा था. सलैयडीह के पास उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही वह बाइक वहीं छोड़कर वह भाग गया. उत्पाद विभाग ने तत्काल बाइक समेत शराब जब्त कर लिया. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दुर्गा पूजा को देखते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिले में छापेमारी अभियान तेज है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=436646&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही