बीडीओ को ज्ञापन देकर की है कई सूचनाओं की मांग
Ganwa (Giridih). : गावां 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बीडीओ को ज्ञापन देकर प्रखंड में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सूची उपलब्ध करवाने की मांग की है. आवेदन में 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा, चापानल मरम्मती, विद्यालय के रंगरोगन व बेंच डेस्क की जानकारी, आंगनबाड़ी समय पर खोलना, जल-नल योजना की सूची, प्रखंड मुख्यालय में पानी की सुविधा, एटीएम वाटर शुरु करवाने आदि की जानकारी मांगी गई है. उन्होंने कहा कि यदि उक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो उपायुक्त से शिकायत की जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा. यह">https://lagatar.in/giridih-chief-and-in-charge-medical-officer-inspected-kasturba-vidyalaya/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : प्रमुख व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण [wpse_comments_template]
Leave a Comment