Search

 
 
 

गिरिडीह : 21 थाना प्रभारियों का का तबादला,  अमन कुमार को मिली बेंगाबाद थाना की जिम्मेदारी

जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने 21 थाना प्रभारियों का तबादला किया है.  इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.
 

Lagatar Desk :  जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने 21 थाना प्रभारियों का तबादला किया है.  इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. 

 

जारी आदेश के तहत, कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. नगर थाना में पदस्थापित एसआई एनुल हक को अहिल्यापुर थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, भरकट्टा ओपी के प्रभारी अमन कुमार को बेंगाबाद थाना की जिम्मेदारी दी गई है. 

 

इसके अलावा, जितेंद्र सिंह को पीरटांड, श्रीकांत कुमार को डुमरी, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड और बृजेश कुमार को धनवार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.  सोनू कुमार को परसन ओपी, श्वेता कुमारी को देवरी, पीकू कुमार को सरिया और राजेश कुमार को बगोदर थाना की कमान सौंपी गई है.

 

इसके साथ ही कई अन्य थानों में भी फेरबदल किया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके. सभी को नए पदस्थापन पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही