Search

 
 
 

गिरिडीह : डीएवी सीसीएल के 25 विद्यार्थी एनसीसी कैंप में भाग लेने गए हजारीबाग

 

कैंप में बच्चों को कठिनाइयों से लड़ने की मिलेगी शिक्षा : प्राचार्य

Giridih : गिरिडीह स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल के 25 विद्यार्थी एनसीसी कैंप में भाग लेने के लिए 20 जुलाई को हजारीबाग गए. 10 दिवसीय एनसीसी कैंप 20 से 29 जुलाई तक विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग में आयोजित किया गया है. शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को सामूहिक रूप से ग्रेड `ए` परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण देना है. साथ ही वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल, किट लेआउट, क्वार्टर गार्ड, फायरिंग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे. ‌प्राचार्य अभिनव कुमार ने बताया कि एनसीसी कैंप बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी एवं जीवन कौशल सीखने में बहुत मदद करते हैं. बच्चे पहली बार अपने परिवार व माता पिता से अलग 10  दिनों तक कैंप में रहेंगे. कैंप में उन्हें जीवन की कठिनाइयों से जूझने की शिक्षा व प्रेरणा मिलेगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-5-arrested-for-tearing-cms-poster-sent-to-jail/">गिरिडीह

: सीएम का पोस्टर फाड़ने के मामले में 5 गिरफ्तार, जेल भेजे गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही