Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : केंद्रीय पुस्तकालय में मनाई गई राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती

Giridih : राजा राममोहन राय राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता और गिरिडीह जिला केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से सोमवार 15 मई को राममोहन राय की 250वी जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर की गई. प्रभात फेरी के ज़रिए नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. प्रभात फेरी टावर चौक कचहरी होते हुए पुनः गर्ल्स हाई स्कूल पहुंची, जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं के बीच बिस्कुट और हेल्थ ड्रिंक का वितरण किया. [caption id="attachment_638089" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JAYANTI-RAILLY-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रभात फेरी में शामिल छात्राएं[/caption] प्रभात फेरी के बाद जिला केंद्रीय पुस्तकालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलिन टोप्पो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा और सर जेसी बोस के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा थे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि पुस्तकालय वह जगह है जहां पर हमें कुछ बनने की प्रेरणा मिलती है. कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारे जिले में भारत के संविधान की मूल प्रति रखी हुई है. कहा कि सामाजिक चेतना के लिए राजा राममोहन राय द्वारा जो कार्य किया गया, उसका अन्य कोई उदाहरण नहीं मिल सकता है. जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि आज हर जगह नारी आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. चाहे वह राष्ट्रपति हो, राज्यपाल हो या फिर कोई और ओहदा. कहा कि यह राजा राममोहन राय ने महिलाओं को कुरीतियों की बेड़ियों से निकालने में निर्णायक भूमिका निभाई. जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलिन टोप्पो ने कहा कि कि नारी सम्मान से ही देश का सम्मान होगा. नारी शिक्षित होगी तो देश शिक्षित होगा. सेमिनार में डीईओ नीलम आईलिन टोप्पो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद, कर्मी सुबोध कुमार, पुस्तकालय कर्मी पुष्पांजलि कुमारी, नितिन गोविंद, सीताराम प्रसाद, जयकुमार एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. यह">https://lagatar.in/village-babulal-met-the-victims-family-assured-all-possible-help/">यह

भी पढ़ें : गावां : पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही