Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल

 

घायलों का निजी निर्संग होम में चल रहा इलाज

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र में घसनी व जलगोड़ा के बीच 30 जुलाई रविवार को सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मनसाडीह मुखिया प्रतिनिधि लखिराम हेंब्रम मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से तिसरी स्थित पटलावती नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में नयनपुर के बमबम मोदी, सुनील सोरेन और दानोखुट्टा गांव के शनीचर टुडू शामिल हैं. बताया गया कि तीनों बाइक पर सवार होकर लोकाय से जलगोड़ा जा रहे थे, तभी जलगोड़ा और घसनी के बीच सड़क पर मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर पलट गई और तीनों सवार घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर लोकाय पंचायत की मुखिया अनीता हेंब्रम और माले नेता रामजीत मुर्मू ने नर्सिंग होम पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-building-of-tb-ward-of-sardar-hospital-is-dilapidated-danger-to-the-lives-of-patients715426-2/">गिरिडीह

: सरदर अस्पताल के टीबी वार्ड का भवन जर्जर, मरीजों की जान को खतरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही