Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवक घायल

 
Gandey (Giridih) : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव के पास शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक पर सवार 3 युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान दासडीह गांव निवासी संदीप सिंह, गंगाधर सिंह व पुकेश वर्मा के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गिरिडीह की ओर जा रहे थे. तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकराकर पलट गई. तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-excise-department-recovered-120-boxes-of-liquor/">रांची

: उत्पाद विभाग ने बरामद की 120 पेटी शराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही