Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार,  4 मोबाइल व 5 सिम कार्ड जब्त

एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ से जबरदाहा जाने वाली सड़क के किनारे काजू बागान में बैठ कर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ से जबरदाहा जाने वाली सड़क के किनारे काजू बागान में बैठ कर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं.


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने बताए स्थान पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी गांव निवासी आशीष मंडल, रंजीत मंडल व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचना गांव का रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल शामिल हैं. उनके पास से चार मोबाइल फोन व पांच सिमकार्ड बरामद किये गए.

 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे लोगों को बैंकों की फर्जी एपीके फाइल भेजकर व बैंक अधिकारी बनकर झांसे में लेकर ठगी करते थे. गिरफ्तार रंजीत कुमार मंडल के पास मिले मोबाइल नम्बर पर तीन ऑनलाइन शिकायत दर्ज किये जाने के साक्ष्य मिले हैं. वह साइबर ठगी मामले में पहले भी जेल जा चुका है. उसके मोबाइल में में प्राप्त नम्बरों पर विभिन्न राज्यों में 26 कम्पलेन दर्ज हैं. छापेमारी टीम में टीम में साइबर डीएसपी आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, एसआई दिनेश कुमार, चन्द्रनाथ उरांव,  एएसआई गजेन्द्र कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही