Search

 
 
 

गिरिडीह : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सरगना सहित 3 गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद

 

निमियाघाट व डुमरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता 

Dumri (Giridih) : निमियाघाट थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी गई 6 बाइक भी बरामद कर ली गई हैं. सभी आरोपी निमियाघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्हें 19 सितंबर को जेल भेज दिया गया. यह सफलता निमियाघाट व डुमरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली. यह जानकारी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने निमियाघाट थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि निमियाघाट इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए गिरोह का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई थी. टीम की सूचना के आधार पर गिरोह का सरगना निमियाघाट के शहरपुर निवासी बिनोद राय को पुलिस ने पकड़ा. उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी नगड़ी निवासी सुखदेव कुमार और फुचोनगरी निवासी राजेश साव को पकड़कर उनके पास से चोरी की 6 बाइक बरामद की गईं. उनका एक साथ तस्लीम फरार है. इन लोगों के खिलाफ कई थानों में बाइक चोरी के केस दर्ज हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, पुअनि अशोक कुमार, एएसआई निकोलस सोरेन आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-pasted-posters-at-many-places-in-pirtand-and-madhuban/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पिरटांड़ व मधुबन में कई जगहों पर चिपकाए पोस्टर  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही