Search

 
 
 

गिरिडीह : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समेत 3 खबरें

 
Giridih/Ganwa : गिरिडीह शहर सहित पूरे जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाई गई. शिवालयों में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की. बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखकर शिवालयों में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. लाउडस्पीकर पर बज रहे शिव महिमा व भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा. हर-हर महादेव के जयकारे भी लगते रहे. कई शिवालयों से शिव बारात निकाली गई और शाम में भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ.

तिसरी में भारी मात्रा में अकेसिया की लकड़ी जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/wood.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tisri (Giridih) : वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को तिसरी प्रखंड के खिरोद स्थित बढ़नीयाटांड़-मुर्गा पहाड़ी के समीप से भारी मात्रा में अकेसिया की लकड़ी जब्त की है. जब्त लकड़ियों की कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है. तिसरी के वनपाल अमर विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खिरोद जंगल में अकेसिया के हरे पेड़ों को काटकर बढ़नीयाटांड़- मुर्गा पहाड़ी के समीप स्टोर किया गया है. इसके आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में अकेसिया के बोटे जब्त किए गए. जब्त लकड़ी को ट्रैक्टर में लोड कर तिसरी बिट कार्यालय लाया गया. वनपाल अमर विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

गांडेय के कई युवाओं ने थामा आप का दामन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/आप.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Giridih : गिरिडीह के कृष्णानगर स्थित आम आदमी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को मिलने समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन में 23 साल हो गए, सरकारें आई और गईं. झारखंड में भी दिल्ली की तरह लोगों को बिजली-पानी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और इलाज बिल्कुल मुफ्त मिलना चाहिए. झारखंड के नौजवान व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं. राज्य में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. स्थानीय नीति आज तक नहीं बनी. झारखंड के राज्यपाल ओबीसी को 27% आरक्षण देने संबंधी कैबिनेट से पारित प्रस्ताव की फाइल दो बार लौटा चुके हैं. जनता सब देख रही है और उचित समय का इंतजार कर रही है. समारोह में आप युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने भी विचार रखे. आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नौजवानों में प्रकाश टुडू, राजेन्द्र सिंह, सहजाद अंसारी, मो. जियाउद्दीन अंसारी, चीराउद्दीन अंसारी, मो. सिराज, मो. सलार, मो. फारूक आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही