Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में मवेशी लदे 3 पिकअप वाहन जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना पुलिस ने पशु तस्करो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात मवेशी लदे तीन पिकअप वाहन जब्त कर लिया. पुलिस ने छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों पीक वाहनों पर बिहार के भोजपुर से 15 मवेशियों और 12 बछड़ों को लोड कर कोलकाता ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेंगाबाद थाना के समीप चेकिंग लागाकर तीनों वाहनों को पकड़ लिया. बेंगाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि बिना वैध कागज़ात के मवेशियों को वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था. मंगलवार को सभी मवेशियों को मेडिकल जांच के बाद गौशाला भेज दिया गया. वहीं वाहन मालिक एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जालिम सिंह, पप्पू कुमार, बिजेंद्र यादव, कवींद्र कुमार, रामसुंदर कुमार और त्रिभुवन सिंह शामिल हैं. सभी बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-seeing-mangalsutra-of-city-gold-the-girls-side-got-angry-marriage-broke-down/">बोकारो

: सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र देख भड़का कन्या पक्ष, टूट गई शादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही