Search

 
 
 

गिरिडीह : चोरी गई 3 सोलर प्लेट निमियाघाट में जब्त, एक गिरफ्तार

 

प्लेट, सीसीटीवी व अन्य उपकरण टेंपो पर लोड कर ले जा रहा था युवक

Dumri (Giridih) : नावाडीह से 24/25 अगस्त की रात चोरों ने सोलर प्लेट व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली. उक्त सोलर प्लेट व उपकरणों को टेंपो पर लोड कर एक युवक शमीम अंसारी भेंडरा के रास्ते निमियाघा की ओर ले जा रहा था. गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट पुलिस ने शुक्रवार को टेंपो को सामान सहित जब्त कर लिया. वहीं युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया शमीम अंसारी ठाकुरचक का रहने वाला है. एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार व एएसआई असीम कुजूर ने छापेमारी कर टेंपो के साथ युवक को पकड़ा. टेंपो पर तीन सोलर प्लेट, एक सीसीटीवी कैमरा, एक समरसेबल, एक तड़ित चालक व 20 फीट बिजली का तार लोड था. पुलिस ने पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-balidih-police-busted-bike-thief-gang-two-arrested/">बोकारो

: बालीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही