Giridih : रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में 5 मार्च को सहयोग हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का उद्घाटन डॉ. राजेश कुमार व डॉ. शीला वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. चिकित्सकों ने रक्तदान का लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है. रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है. लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई. शिविर में डॉक्टर दंपत्ति समेत हॉस्पिटल के कर्मियों ने रक्तदान किया. मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सोहेल अख्तर, डॉ. तारकनाथ देव, रमेश यादव, संत कुमार, सरिता सिन्हा, रंजीत कुमार समेत अन्य हॉस्पिटल कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=572639&action=edit">यह
भी पढ़ें : धनवार : प्रखंड प्रमुख ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]
गिरिडीह : शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह

Leave a Comment