Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले में 8 दिनों के दरम्यान 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिले में विगत 8 दिनों के दरम्यान 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए. शहरी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी व डुमरी प्रखंड मुख्यालय से नए मरीज मिलने शुरू हुए. शुरुआती दिन डुमरी में 2 मरीज मिले. 15 जुलाई को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में 6 मरीज मिले. 16 जुलाई को यह आंकड़ा 8 मरीजों तक जा पहुंचा. इसके बाद मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. सबसे ज्यादा मरीज डुमरी प्रखंड में मिले. कुल 33 मरीजों में 15 डुमरी प्रखंड के निवासी हैं. हालांकि इन मरीजों में से आधा दर्जन ठीक हो चुके हैं. किसी की हालत गंभीर नहीं है. नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर टीकाकरण में विगत सप्ताह अचानक तेजी आई. टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. सीएस डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार लोग टीके लगा रहे हैं. इसमें और तेजी लाने की जरूरत है. बाजार में दिख रही लापरवाही जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं. बाजारों में 10% लोग भी मास्क पहने नजर नहीं आते. सामाजिक दूरी पालन करना दूर की बात है. इलाज से पूर्व मरीजों की होगी जांच सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि अब सदर अस्पताल व मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र में नई व्यवस्था लागू की जा रही है. 23 जुलाई से इलाज के लिए ओपीडी आने वाले लोगों की एंटीजन किट से जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट ठीक रहने पर इलाज किया जाएगा. नई व्यवस्था के दो फायदे होंगे. पहला फायदा यह कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता चलेगा. दूसरा फायदा चिकित्सक सुरक्षित रहेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=365351&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कम अवधि वाले धान की खेती करें, फायदे में रहें- सुरेंद्र सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही