Search

गिरिडीहः बिरनी के भरकट्ठा में 3.40 लाख की लूट

Giridih: गिरिडीह जिला के बिरनी क्षेत्र के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में कारोबारियों से लूटपाट की घटना हुई है. घटना शनिवार की रात भलुआ के निकट हुई. अपराधियों ने व्यवसायी शंकर से नकदी भरा बैग व मोबाईल फोन लूट लिया और जंगल की तरफ फरार हो गए.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Giridih: गिरिडीह जिला के बिरनी क्षेत्र के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में कारोबारियों से लूटपाट की घटना हुई है. घटना शनिवार की रात भलुआ के निकट हुई. अपराधियों ने व्यवसायी शंकर से नकदी भरा बैग व मोबाईल फोन लूट लिया और जंगल की तरफ फरार हो गए.

शंकर ने पुलिस को बताया है कि उनके बैग में करीब 3.40 लाख रुपये और चांदी थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी एसडीपीओ धनंजय राम और भरकट्टा ओपी के प्रभारी आकाश भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. साथ ही अपराधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही