Search

 
 
 

गिरिडीह : पारस विद्या योजना के तहत 36 शिक्षकों की हुई नियुक्ति

 
नवनियुक्त शिक्षक मधुवन के निकटवर्ती विद्यालयों में देंगे सेवा
Pirtand (Giridih) : जैन समाज के उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन की ओर से संचालित पारस विद्या योजना के तहत मधुबन पंचायत के विभिन्न गांवों के 36 युवाओं को शिक्षक का नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन ने मधुवन के निकटवर्ती 14 गांवों को गोद लिया है. ये नवनियुक्त शिक्षक इन्हीं गांवों के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवा देंगे. इनके मानदेय का भुगतान उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन की ओर से किया जाएगा. उपमुखिया झरीलाल महतो व संस्था के प्रबंधक सुजीत सिन्हा ने संयुक्त रूप से शिक्षकों की नियुक्ति दिया. संस्था के प्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि पारस विद्या योजना के तहत कुल 28 विद्यालयों में 36 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देना है. इसी उद्देश्य से गांव के लड़के-लड़कियों को 4 माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के बाद स्कूल में शिक्षण के लिए नियुक्त किया जाता है. संस्था का लक्ष्य 50 विद्यालयों में शिक्षक की नियुक्ति करना है. आगे और भी शिक्षकों का चयन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंसस चम्पा देवी, कैलाश प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693332&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन : एक्का [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही