Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए 38 लोगों पर ठोका जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Giridih : बिजली विभाग की टीम ने जिले के तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए 38 लोगों पर जुर्माना ठोकने समेत प्राथमिकी दर्ज कराई. छापेमारी अभियान अहिल्यापुर, बेंगाबाद और गावां थाना क्षेत्र में चलाया गया. अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गजकुंडा गांव में बिजली की चोरी करते हुए 11 लोगों को पकड़ा गया. इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने समेत जुर्माना ठोका गया. नाम व जुर्माने की राशि निम्न है- असरफ अली- 20190 रुपये, मो. कजमुद्दीन- 21845 रुपये, महमूद आलम- 10011, नबी मियां- 30462, हबीब मियां- 19211, अहमद हुसैन- 6566, समसुद्दीन मियां- 21878, अख्तर अंसारी- 17908, नजावत मियां- 20975, मो. सफीक- 19185, अहमद मियां- 7268 रुपये. बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जुर्माना किया गया- नाम और जुर्माना राशि इस तरह है- डोमापहाड़ी गांव निवासी रहीम अंसारी- 39377 रुपये, हुसैन अंसारी- 37933 रुपये, इस्लाम अंसारी- 43810, राजेंद्र वर्मा- 39248, हरवाडीह निवासी प्यारी महतो- 33640, रामदेव यादव- 38828, ईश्वर रजक 39488, युगल रजक- 29890, रोहन यादव- 45660.

टोका लगाकर कर रहे थे बिजली की चोरी

गावां थाना क्षेत्र के पिहारा गांव में बिजली चोरी के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और जुर्माना ठोका गया. प्राथमिकी दर्ज और जुर्माना इन लोगों पर हुई- मो. राज हसन, मो. ताज हुसैन, शिवनंदन साव, मदन लाल आर्य, निरंजन कुमार, धर्मवीर साव, उमेश साव, मनोज कुमार साव, मो. इसराफिल, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, संतोष कुमार, मीना देवी, मो. असगर, मो. रियाज और हीरालाल साव. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने के कारण कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए थे. कनेक्शन काटे जाने के बाद वे लोग टोका लगाकर बिजली की चोरी करने लगे. रंगेहाथ पकड़े जाने पर जुर्माना समेत प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिले में बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289094&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : होमगार्ड जवान सुनील सिंह पर जानलेवा हमला,गर्दन पर चाकू से किया वार, हमलावर अरेस्ट [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही