Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी दो बूंद

Advertisement
Advertisement
रविवार 2 जुलाई से तीन दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत
Giridih : गिरिडीह में रविवार दो जुलाई से पल्प पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है. इस अभियान के दौरान 0-5 आयु वर्ग के 4.91 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया 2,535 बूथों पर अभियान के पहले दिन रविवार 2 जुलाई को बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी. वहीं 3 और 4 जुलाई को घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी. सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान में 5 हजार से अधिक कर्मियों को लगाया जाएगा. इसके लिए 507 सुपरवाइजर बनाए गए हैं अभियान का विधिवत उद्घाटन गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को सुबह 10 बजे चैताडीह मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र में करेंगे. [caption id="attachment_685647" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CS-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> डॉ.एसपी मिश्रा, सिविल सर्जन, गिरिडीह[/caption]

 बगोदर प्रखंड में सबसे ज्यादा 58,586 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया कि आगामी 2 जुलाई से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभियान में 0-5 आयु वर्ग के 4,91,250 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें बगोदर में 58,586 बेंगाबाद में 37,843 बिरनी में 34,077 देवरी में 36,538 डुमरी में 37,307 गांडेय में 34,521 गांवा में 26,945 जमुआ में 52,768 धनवार में 33,707 सदर प्रखंड में 57,124 तिसरी में 12,251 और शहरी क्षेत्र में 22,936 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-collided-near-gandhi-turn-of-tisri-two-people-injured/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : तिसरी के गांधी मोड़ के समीप बाइक से टकराई साइकिल, दो लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही