Search

 
 
 

गिरिडीह : एसजीआई स्कूल के 4 बच्चों का झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुए चयन

 
8 और 9 जुलाई को रांची में आयोजित होगी प्रतियोगिता
Giridih : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के चार छात्र 8 और 9 जुलाई को रांची में होने वाली राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं. चारों विद्यार्थी सब जूनियर वर्ग में भाग लेंगे. कक्षा 4 के अंश कुमार सिंह, अर्थ राज, सिमरन लाल के साथ कक्षा 5 के जपजीव सिंह सलूजा ने प्रतियोगिता में जगह बनाई है. स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है. आने वाले 3-4 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के उभरने की उम्मीद है. विद्यार्थियों को उचित प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल में अर्ध ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल है. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-burnt-effigy-of-bjp-against-mp-urine-scandal/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमपी पेशाबकांड के खिलाफ झामुमो ने फूंका भाजपा का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही