Search

 
 
 

गिरिडीह : राशन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

6 मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. उनके पास से मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. बताया गया कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब एप से साइबर अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें चारों साइबर अपराधी दबोच लिए गए. गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद जिले के हरिहरपुर निवासी अमन सिंह, गिरिडीह जिले के कुलगो निवासी विजय कुमार महतो, गांडेय थाना क्षेत्र के लेदो का रहने वाला शरीफ अंसारी और जामुआ थाना क्षेत्र के जियोटोल का राहुल कुमार शामिल है. इनके पास से 6 मोबाइल, 6 सीम कार्ड, एक एटीएम कार्ड,  पासबुक, आधार कार्ड ओर एक पैन कार्ड बरामद किया गया है. साइबर डीएसपी ने बताया गिरफ्तार साइबर अपराधी डॉक्टर के पास नंबर लगाने और राशन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. छापेमारी दल में डीएसपी के अलावा साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, रोहित कुमार महतो, पुनीत कुमार, गजेंद्र कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sadars-new-sdo-omkarnath-and-dso-jk-mishra-took-charge/">साहिबगंज

सदर के नए एसडीओ ओमकारनाथ व डीएसओ जेके मिश्रा ने पदभार संभाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही