Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले में 4 नए करोना पॉजिटिव मरीज मिले

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिले में नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. 19 जलाई को एंटीजन किट से 401 लोगों की जांच हुई, जिसमें 4 पॉजिटिव मरीज मिले. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि चारों मरीजों में से 3 डुमरी प्रखंड के व एक गिरिडीह शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं. जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है. सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. ट्रूनेट और आरटी-पीसीआर जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्यालय से किट नहीं भेजी गई है. कुछ स्पेशल केस के लिए आरटी-पीसीआर किट रखी गई है. किसी मरीज की गंभीर स्थिति होने पर आरटी-पीसीआर किट से जांच की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362584&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले 21 जुलाई को करेगी प्रखंड मुख्यालय का घेराव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही