Search

 
 
 

गिरिडीह : गांवा प्रखंड की 4 पंचायतें जल्द होगी टीबी मुक्त

 

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहीं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लेकर बुधवार को गावां सीएचसी सभागार में बैठक हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम उपस्थित थे. उन्होंने योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली. टीकाकरण, प्रसव, परिवार नियोजन जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और उसमें और सुधार लाने की बात कही. एचएमपी वायरस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा. डॉ महेश्वरम ने कहा कि प्रखंड की चार पंचायतों को शीघ्र ही टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा.

बैठक में बीपीएम प्रमोद बर्णवाल, गंगा राणा, एसटीएस अजय भारती, प्रभात रंजन, उषा देवी, राजदा खातून, अभिलाषा कुमारी, चीकू कुमार, सम्मी कुमारी, पूजा देवी, किरण देवी, काली किंकर, शिशिर उपाध्याय समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-caught-the-pickup-vehicle-loaded-with-cattle-handed-it-over-to-the-police/">बोकारो

: मवेशी लदे पिकअप वाहन को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही