Search

 
 
 

गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में 4 सवार घायल, एक रेफर

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के बरजो पेट्रोल पंप के समीप 21 जुलाई को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 सवार घायल हो गए. घायलों में बरजो के भीम विश्वकर्मा का 25 वर्षीय पुत्र और लकठाही के मोहम्मद नईम के 30 वर्षीय पुत्र नदीम शामिल हैं. भीम विश्वकर्मा के पुत्र के साथ एक व्यक्ति और था जिसे मामूली चोटें आई है. दोनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. नदीम के सिर में गहरी चोट है. जिसके चलते उसके कान से खून काफी बह गया है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे अंसारी हेल्थ क्लिनिक कोडाडीह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. उसकी बाइक पर पीछे बैठे युवक को हल्की चोट आई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-family-welfare-day-celebrated-at-primary-health-center-palganj/">गिरिडीह

: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालगंज में मना परिवार कल्याण दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही