Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अजमेर, आगरा व फतेहपुर सीकरी के लिए 47 तीर्थयात्री हुए रवाना

Giridih : ज़िला समाहरणालय परिसर से बुधवार को 47 मुस्लिम धर्मावलंबियों का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ. डीसी नमन प्रिय लाकड़ा व अन्य अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के बस को रवाना किया. डीसी ने बताया की कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत पर्यटन निदेशालय तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भेजा जा रहा है. तीर्थयात्री अजमेर शरीफ, आगरा व फतेहपुर सीकरी के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. तीर्थ यात्रियों के साथ दो नोडल अधिकारियों को भी भेजा गया है. अधिकारियों ने धर्मावलंबियों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनकी वापसी 21 फरवरी को होगी. यह">https://lagatar.in/giridih-there-will-be-115-health-and-wellness-centers-in-the-district-by-the-end-of-march/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मार्च के अंत तक ज़िले में होंगे 115 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही