Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सीएम का पोस्टर फाड़ने के मामले में 5 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Advertisement
Advertisement

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी में 19 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम था. असामाजिक तत्वों ने सीएम के आगमन से पहले उनका पोस्टर फाड़ दिया था. पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 जुलाई को जेल भेज दिया. डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है, गिरफ्तार आरोपियों में डुमरी थाना क्षेत्र के करिहरी निवासी गजेंद्र कुमार महतो, पंकज भाई पटेल, दिलीप कुमार महतो और बोकारो जिले सेक्टर 9 निवासी राजेश कुमार, विजय कुमार शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांचों युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इन सभी के खिलाफ सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों का किस राजनीतिक दल से संबंध रहा है इसकी जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि डुमरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे क्षेत्र को सजाया गया था. सड़क के किनारे जगह-जगह सीएम की तस्वीर के साथ पोस्टर लगाए गए थे. कार्यक्रम से 12 घंटा पहले डुमरी बेरमो पथ पर लगे कई पोस्टर को फाड़ दिया गया था. इसकी सूचना मिलते ही गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर एसडीओ प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी, डुमरी थाना प्रभारी साजन कुमार ने मामले की जांच शुरू की. इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-cs-inspected-health-camps-engaged-in-shravani-mela/">देवघर

: सीएस ने श्रावणी मेला में लगे स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही