Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में दुकान से 5 किलो गांजा जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

 
Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ माहुरीटोला निवासी रामचन्द्र पंडित की दुकान पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 5 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह एसपी को सूचना मिली कि रामचन्द्र पंडित अपनी दुकान में भारी मात्रा में गांजा का स्टॉक रखकर बिक्री कर रहा है. इसके बाद बीडीओ मनीष कुमार व तिसरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर दुकान में छापेमारी कर गांजा जब्त किया गया. इसमें गंठीला, चूर्ण, छोटे-छोटे पैकेट व बड़े पैमाने पर गांजा भरा सिगरेट बरामद किया गया. पुलिस ने दुकानदार रामचन्द्र पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sarhuls-joy-in-dhanbad-koylanchal-ssp-played-the-trumpet-in-the-police-line/">धनबाद

कोयलांचल में सरहुल का उल्लास, पुलिस लाइन में एसएसपी ने बजाया मांदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही