Search

गिरिडीह : तिसरी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल समेत 5 खबरें एक साथ

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के नारायणा पुल के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने घायल युवक को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ महेश्वरम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायल की पहचान खोरोडीह निवासी मो. जहांगीर के रूप में हुई है. वह तिसरी के बेहरवाबांक स्थित अपने ससुराल में घर जमाई बन कर रहता है. बुधवार को किसी काम से वह मोटरसाइकिल लेकर गुमगी की ओर गया था, वापसी के समय किसी अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई.

प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

[caption id="attachment_838277" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/nirmal-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रवासी मजदूर निर्मल महतो की फाइल फोटो[/caption] Bengabad (giridih) : बेंगाबाद प्रखंड सहियारी गांव के प्रवासी मजदूर निर्मल महतो की मौत बीते 23 जनवरी को महाराष्ट्र के अमरावती में हो गई. बुधवार की शाम उसका शव एंबुलेंस से गांव लाया गया. शव  पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा. सूचना पाकर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुशवाहा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. बताया गया कि निर्मल महतो 15 वर्षों से परदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. फिलहाल वह अमरावती में रहकर मजदूरी कर रहा था. 23 जनवरी को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से सबमर्सिबल मोटर चोरी, जलापूर्ति ठप

Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड के हीरोड़ीह थाना क्षेत्र के कशियाटोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से सबमर्सिबल मोटर व पाइप की चोरी हो गई. इस संबंध में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी राज मल्होत्रा ने हीरोड़ीह थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मोटर व पाइप की चोरी के बाद से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जलापूर्ति ठप हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जमुआ के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ बीके सिंह ने पुलिस से मामले का उद्वेदन जल्द करने की मांग की है.

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

Pirtand (Giridih) : प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चरकी में गुरुवार को मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार मरांडी की उपस्थित में छात्रों और शिक्षकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई. बीडीओ ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें, इससे लोकतंत्र मजबूत होताए है. मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि युवाओं और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण अहम है.

मतदाता जागरूकता को लेकर स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/rangoli-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ganwa (Giridih) : गावां प्लस टू हाई स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मतदाता मनाया गया. इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तीतूलाल मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप राम, बीपीओ गंगाधर पांडेय, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार राय उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crazy-son-killed-his-father-with-an-ax-for-refusing-to-eat-khaini/">धनबाद

: खैनी खाने से मना करने पर सनकी बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//